{"_id":"6a336e859eace03b11017c8a","slug":"pakistani-and-chinese-cyberattacks-on-sarathi-portal-have-disrupted-operations-for-three-days-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सारथी पोर्टल पर पाक व चीनी साइबर अटैक, तीन दिन से कामकाज प्रभावित; सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सारथी पोर्टल पर पाक व चीनी साइबर अटैक, तीन दिन से कामकाज प्रभावित; सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर पाकिस्तान और चीन से साइबर हमलों की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। सर्वर ठप होने से डीएल और अन्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि पोर्टल पर ट्रैफिक पांच हजार से बढ़कर 95 हजार तक पहुंचने की बात सामने आई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
साइबर अटैक (सांकेतिक)
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर पाकिस्तान व चीन के साइबर हमलों की सूचना से हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों से सर्वर ठप होने की समस्या बुधवार को भी बनी रही। इससे डीएल आवेदकों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
हालांकि इस मामले में पोर्टल को ऑपरेट करने वाले यूपी एनआईसी के अफसरों ने मौन धारण कर लिया है। हैदराबाद से आई सूचना के अनुसार साइबर अटैक की वजह से पोर्टल पर पहले जहां पांच हजार का ट्रैफिक रहता था, वह बढ़कर 95 हजार पहुंच गया है। इसकी वजह से सारथी पोर्टल को डाउन करना पड़ रहा है। सही सूचना नहीं मिलने से आवेदकों की परेशानियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि वह एक अभियान के तहत हो रही कार्रवाई को लेकर प्रयागराज में हैं। जहां सर्वर धीमा होने की वजह से आरटीओ कार्यालय में काम बाधित हो रहा है। उन्होंने शाहजहांपुर में भी ऐसी समस्याएं होने की बात कही। एनआईसी को पत्राचार किया गया है।
आवेदकों की समस्याओं को लेकर उनको अवगत कराया गया है। साइबर अटैक की सूचना पर उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही है। इस मामले में एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक पीयूष श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हुई। कई आवेदकों और अफसरों ने भी उनको फोन किया लेकिन उठा नहीं।