सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passports of suspected terrorists Akib and Azad revoked Look-out Circular already issued

UP News: एक्शन में एटीएस; संदिग्ध आतंकी आकिब और आजाद के पासपोर्ट निरस्त, लुक आउट सर्कुलर हो चुका है जारी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी एटीएस एक्शन मोड में है। संदिग्ध आतंकी आकिब और आजाद के पासपोर्ट निरस्त हो चुके हैं। इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है। वर्तमान में दोनों संदिग्ध आतंकी दुबई में हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Passports of suspected terrorists Akib and Azad revoked Look-out Circular already issued
आतंकी मॉड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकियों आकिब और आजाद के पासपोर्ट निरस्त करवा दिए गए हैं। जांच एजेंसी उन पर और शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताकि, वह जांच एजेंसी की गिरफ्त में आ सके। इसके लिए गृह मंत्रालय की मदद से प्रक्रिया जारी है। उधर, मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द जांच एजेंसी कई और संदिग्धों की गिरफ्तारी कर सकती है।

Trending Videos


एटीएस ने जिस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था, उससे जुड़े तीन आरोपी विदेश में थे। इसमें से साउथ अफ्रीका में रह रहे मैजुल की शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी हो चुकी है। जैसे ही वह भारत लौटा था, वैसे ही पुलिस ने उसको धर लिया था। अब बिजनौर निवासी आकिब और आजाद की गिरफ्तारी बाकी है। ये दोनों दुबई में हैं। दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है। दोनों के पासपोर्ट भी निरस्त करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और सोशल मीडिया अकाउंट मिले

मॉड्यूल पाकिस्तानी हैंडलर्स से सोशल मीडिया के जरिये जुड़े हुए थे। कई और ऐसे अकाउंट की जानकारी सामने आई है। जिसमें किंग डेविल 315 व रॉयल सॉकिब है। इसमें भी रेकी संबंधी चैट, ऑडियो और गूगल मैप संबंधी जानकारी साझा की गई थी। एटीएस ने मेटा से इससे संबंधी तमाम अहम जानकारी मांगी है। जिससे अकाउंट ऑपरेट करने वालों की असल पहचान, मोबाइल नंबर आदि मिल सके।

रिश्तेदारों व कई करीबियों से पूछताछ

आकिब व आजाद के कई रिश्तेदारों व करीबियों से एटीएस ने पूछताछ की है। उनसे तमाम अहम जानकारियां मिली हैं। आकिब करीब चार साल से सोशल मीडिया पर सक्रिय था और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। इसकी तस्दीक जांच एजेंसी ने कर ली है। वहीं जिनके बैंक खातों में रकम आई है, उनसे भी पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी हैंडलर्स अब तक डेढ़ से दो लाख रुपये भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed