Lucknow News: पीडीए का मतलब परिवार अलायंस दल ः विश्वनाथ पाल
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए दरअसल “परिवार अलायंस दल” है। उनके अनुसार अखिलेश यादव के परिवार में ही एकता नहीं है और उसी एकता को साधने के लिए पीडीए का फार्मूला निकाला गया है।
कांशीराम को भारत रत्न देने की कांग्रेस की मांग पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब बसपा और मायावती ने कई बार कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की थी लेकिन कांग्रेस ने उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया। अब सत्ता से बाहर होने के बाद उन्हें कांशीराम की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि दलित समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा और सभी समाज बसपा व मायावती के साथ हैं।
कार्यक्रम में पूर्वांचल से नीरज प्रियदर्शी, आलोक कुमार सिंह, अयोध्या से श्रेयात बौद्ध और कानपुर से अजय कुमार बैंड-बाजे के साथ पहुंचे। समर्थकों ने कांशीराम के विचारों के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए बसपा के साथ बने रहने का संकल्प दोहराया।
जयंती पर प्रवेश रहा निशुल्क
कांशीराम की जयंती के अवसर पर स्मारक स्थल में प्रवेश निशुल्क रखा गया था। इस कारण लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बसपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम के अनुसार कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गयाचरण दिनकर, सूरज सिंह जाटव, घनश्याम चंद्र खरवार, नौशाद अली, सुशील कुमार मुन्ना और मौजी लाल गौतम सहित 12 मंडलों के नेता व समर्थक शामिल हुए।
अंबेडकर पार्क में भी दिखी भीड़ कांशीराम जयंती के मौके पर अंबेडकर पार्क में भी समर्थकों की भीड़ नजर आई। औपचारिक टिकट के जरिये करीब दो हजार लोगों ने पार्क का भ्रमण किया, जबकि पार्टी का दावा है कि इससे कहीं अधिक लोग वहां पहुंचे थे। भीड़ के कारण कुछ वाहनों को बाहर से ही वापस भेजना पड़ा। पार्क प्रशासन के अनुसार सुबह 10:47 बजे से ही प्रवेश शुरू कर दिया गया था, जबकि सामान्य दिनों में पार्क सुबह 11 बजे से शाम 9 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

पुरानी जेल रोड स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल रविवार को एक बार फिर नीले रंग में नजर आया।