फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police accused of beating and burning with cigarettes

Lucknow News: पुलिस पर पीटने, सिगरेट से जलाने का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police accused of beating and burning with cigarettes
लखनऊ। इंदिरानगर के अमराई गांव में किराना व्यापारी उमेश कुमार गुप्ता के घर हुई लूट के मामले ने शुक्रवार को नया मोड़ लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर राजाजीपुरम निवासी हर्ष तिवारी को थाने बुलाया और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। हर्ष ने पुलिस पर पिटाई और सिगरेट से जलाने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन

निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। पुलिस कई दिन से हर्ष को थाने बुला रही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद उसे पकड़कर भाई आशुतोष के साथ थाने लाया गया। इसकी सूचना भी थाने के रजिस्टर में अंकित की गई। पूछताछ के हर्ष को उसके भाई के हवाले कर दिया गया। हर्ष के खिलाफ पहले से लूट, जानलेवा हमला और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हैं। लूट की छानबीन में संदिग्ध की फोटो मिली थी। उमेश की पत्नी शांति ने भी हर्ष पर संदेह जताया था। पुलिस का कहना है कि हर्ष ने खुद को चोट पहुंचाई होगी, ताकि पुलिस को बदनाम कर सके। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed