सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police object to construction of 11-storey apartment in New Hyderabad; LDA forms inquiry committee

Lucknow News: न्यू हैदराबाद में 11 मंजिला अपार्टमेंट के निर्माण पर पुलिस की आपत्ति, एलडीए ने बनाई जांच समिति

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police object to construction of 11-storey apartment in New Hyderabad; LDA forms inquiry committee
विज्ञापन
लखनऊ। न्यू हैदराबाद में एक बहुमंजिला भवन के निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस प्रशासन ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई है। इसके बाद एलडीए ने विवाद की जांच के लिए समिति बनाई है।


अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा तरुण गाबा ने एलडीए को पत्र लिखा था। उन्होंने बिल्डर रिवरसाइड रेजीडेंस कंपनी के धर्मेंद्र सिक्का की ओर से बनाई जा रही 11 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण रोकने की मांग की थी। वहीं, बिल्डर का दावा है कि वह स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कर रहा है। ऐसे में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई है। मुख्य नगर नियोजक केके गौतम इसके सदस्य और जोनल अधिकारी जोन छह इसके सदस्य संयोजक हैं। समिति को दो सप्ताह में स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देनी होगी। यह सुरक्षा क्षेत्र और आसपास के बहुमंजिला भवनों की स्थिति का आकलन करेगी। समिति स्वीकृत मानचित्र का भी गहन परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed