{"_id":"62b32f31e7bcea29a427e9a4","slug":"presidential-election-up-will-decide-nda-candidate-draupadi-murmu-s-victory-draupadi-murmu-will-get-1-19-084-vote-value-in-up-even-after-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत तय करेगा यूपी, विपक्ष के विरोध के बाद भी यूपी में द्रोपदी मुर्मू को 1,19,084 मत मूल्य मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत तय करेगा यूपी, विपक्ष के विरोध के बाद भी यूपी में द्रोपदी मुर्मू को 1,19,084 मत मूल्य मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:05 AM IST
सार
राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के सांसद और विधायकों के मत की अहम भूमिका है। देश भर में लोकसभा और विधानसभा सदस्यों के कुल वोट 10,86,431 है। इसमें से 14.86 प्रतिशत वोट यूपी के पास है।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत उत्तर प्रदेश तय करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 64 सांसदों के मतों के बूते द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,083 मत मिलेंगे।
Trending Videos
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू का मुकाबला एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा से है। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के सांसद और विधायकों के मत की अहम भूमिका है। देश भर में लोकसभा और विधानसभा सदस्यों के कुल वोट 10,86,431 है। इसमें से 14.86 प्रतिशत वोट यूपी के पास है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक बताते हैं कि यूपी के विधायकों के वोट का मूल्य 208 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
403 में से भाजपा गठबंधन के 273 विधायकों का मत मूल्य 56,784 है। सपा गठबंधन के 125 विधायकों का मत मूल्य 26,000 है। 80 लोकसभा सदस्यों के मतों का मूल्य 56,000 और 31 राज्यसभा सांसदों का मत मूल्य 21,700 है। इसमें से भाजपा गठबंधन के 64 लोकसभा सदस्य होने के कारण उनका मत मूल्य 44,800 है। भाजपा के 25 राज्यसभा सांसदों का मत मूल्य 17,500 है। इस प्रकार द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,084 मत मिलेंगे। वहीं यशवंत सिन्हा को करीब 37,716 मत मूल्य मिलेंगे।
पाठक का मानना है कि राजग के पास अभी कुल 5,26,420 मत हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए मुर्मू को 5,39,420 मतों की आवश्यकता होगी। उड़ीसा से आने के कारण द्रोपदी मुर्मू को बीजू जनता दल का समर्थन मिल रहा है। यानी बीजद के 31,000 मत भी उनके पक्ष में पड़ेंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे चुके हैं। इसके अलावा यदि वाईएसआर कांग्रेस भी साथ आती है तो उसके भी 43,000 मत उन्हें मिलेंगे। उनका मानना है कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल है। झामुमो दबाव में आई तो मुर्मू को करीब 20,000 वोट और मिल जाएंगे।