सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Congress workers stage protest to get FIR registered against UP minister Dinesh Singh.

UP: राज्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे कांग्रेसी, बोले- कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Sep 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष की वजह से पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओ पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।

Raebareli: Congress workers stage protest to get FIR registered against UP minister Dinesh Singh.
धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया। सभी कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांसद राहुल गांधी का काफिला रोकने, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने की तहरीर देने के बाद भी राज्यमंत्री पर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऊपर से पार्टी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करा दिया गया है।

Trending Videos


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद राहुल गांधी का काफिला रोका गया। उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गई। कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तापक्ष की वजह से पुलिस-प्रशासन राज्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं, राज्यमंत्री के दबाव में आकर पुलिस ने उनकी पार्टी के कार्यकर्तांओं पर केस दर्ज कर लिया है, जो गलत है।

कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार को ज्ञापन देकर राज्यमंत्री पर केस दर्ज करने और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस मौके पर महेश शर्मा, मो. इलियास, धीरज श्रीवास्तव, विजयशंकर अग्निहोत्री, पदमधर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed