फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajeshwar singh

Lucknow News: हफ्तेभर में वादा पूरा, 20 मेधावियों को बांटी साइकिल, 5 को दी आर्थिक मदद

Sat, 29 Aug 2026 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
rajeshwar singh

विज्ञापन
लखनऊ: सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हफ्तेभर पहले किए गए वादे को शनिवार को पूरा किया। बीती 22 अगस्त को खुशहालगंज मंडल में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान मिले आवेदनों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने 29 अगस्त को सभी 25 आवेदनों का निस्तारण कर दिया।
शनिवार को मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। इसके साथ ही विशाल श्रीवास्तव, बबलेश, राजीव शुक्ला, उत्कर्ष तिवारी और उमेश पाल सहित 5 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बुनियादी ढांचे व सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 20 नई सोलर लाइटों को मंजूरी दी गई है, जिन पर जल्द काम शुरू होगा। वहीं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वीकृत 5 हैंडपंपों की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘चाय पर चर्चा’ महज संवाद का जरिया नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समयबद्ध और संवेदनशील समाधान का माध्यम है। जनता की जरूरतों पर तत्काल कार्रवाई करना ही सच्ची जनसेवा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed