राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब खंगाले जा रहे हैं मंदिर के लेजर, पदाधिकारियों के साथ बैंककर्मियों से हो रही पूछताछ
Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले अब दान में हुई चोरी के साथ मंदिर के लेजर भी खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में लगातार पूछताछ हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी और वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब मंदिर के अलग-अलग लेजर और पुराने वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। लेजर में दर्ज प्रविष्टियों का अन्य दस्तावेजों से मिलान कर चढ़ावे की रकम के लेखा-जोखा और उसके रखरखाव की प्रक्रिया की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों को सफीना (बुलावा पत्र) जारी कर पूछताछ की जा रही है।
मामले की जांच एसआईटी की निगरानी में सीओ अयोध्या कर रहे हैं। विवेचना के तहत मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में चढ़ावे की रकम से जुड़े लेजर महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सामने आए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दान की रकम का हिसाब किस प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता था, उसके रखरखाव और जमा करने की जिम्मेदारी किन लोगों की थी।
सूत्रों के अनुसार लेजर में दर्ज तारीख, रकम और अन्य विवरणों को उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलाया जा रहा है। जिन प्रविष्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है, उनके संबंध में संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों को दस्तावेजों और बयानों के आधार पर परखा जा रहा है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों से लेकर बैंककर्मियों तक से पूछताछ
पुलिस ने अब तक ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मंदिर कर्मचारियों और चढ़ावे की गणना व जमा प्रक्रिया से जुड़े बैंककर्मियों समेत 100 से अधिक लोगों को सफीना जारी किया है। इनमें कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस उन सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिनसे वित्तीय व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता की जानकारी मिल सके।
लेजर के आधार पर आगे बढ़ेगी पूछताछ
लेजर जांच में सामने आने वाले तथ्य आगे की पूछताछ का आधार बन सकते हैं। किसी प्रविष्टि की पुष्टि या उससे जुड़े व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट करने के लिए दोबारा भी सफीना जारी किया जा सकता है। विवेचक नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर रिकॉर्ड और व्यवस्था से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं।