UP: अधिवक्ताओं की मदद से प्रॉपर्टी डीलर ने युवक को बनाया बंधक, वसूले एक लाख; पैरवी में आया था पीड़ित
लखनऊ के पारा क्षेत्र में घर के भीतर छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे वजीरगंज स्थित डॉ. बीएन वर्मा रोड निवासी अंकित प्रकाश श्रीवास्तव को प्रॉपर्टी डीलर मो. रईस खान और दो अधिवक्ताओं ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनसे डिजिटल माध्यम से एक लाख रुपये वसूल लिए। मंगलवार को पीड़ित ने वजीरगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अंकित ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट के पास उनकी जमीन को लेकर चचेरे भाई से विवाद चल रहा है। इस मामले की सुनवाई 15 जुलाई को सिविल कोर्ट में थी। वह दोपहर 12 बजे कोर्ट पहुंचे, जहां अमाैसी निवासी रईस खान, अधिवक्ता एएम फरीदी और आदिल फरीदी ने उन्हें रोका।
आरोपियों ने जमीन बेचने का दबाव डाला और गाली-गलौज की। रईस ने बताया कि उसे जमीन के लिए पांच लाख रुपये एडवांस मिले थे, जो वह खर्च कर चुका है। बात न मानने पर आरोपियों ने उन्हें बनाकर पीटा। आरोपियों ने उनकी जेब से तीन हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। जबरन एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
सादे पेपर और स्टांप पर कराए हस्ताक्षर
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनसे कई सादे कागजों और स्टांप पेपरों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए, फिर उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये का चेक अगले दिन और तीन लाख रुपये का चेक डेढ़-दो महीने बाद देने की बात कहलवाई।
अंकित ने बताया कि किसी तरह वह कोर्ट से घर पहुंचे। वह काफी डर गए इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत नहीं की। मंगलवार को हिम्मत जुटाकर वह वजीरगंज थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।