{"_id":"58f9b61a4f1c1b8e338b45a8","slug":"ramvilas-das-vedanti-takes-responsibility-of-babri-demolition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेदांती का बड़ा खुलासा- मैंने कहा था, एक धक्का दो और बाबरी तोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदांती का बड़ा खुलासा- मैंने कहा था, एक धक्का दो और बाबरी तोड़ दो
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
Updated Fri, 21 Apr 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
पूर्व भाजपा सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस की जिम्मेदारी ली, साथ ही आडवाणी और जोशी का बचाव किया है। आगे देखें क्या-क्या बोले वेदांती...
Trending Videos
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
वेदांती ने कहा, मैंने बाबरी ढांचा तुड़वाया था। मेरे कहने पर ही कारसेवकों ने ढांचा गिराया था। अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, मैंने ही कहा था, एक धक्का दो और बाबरी तोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
उन्होंने कहा, ढांचा तुड़वाने में महंत अवैद्यनाथ और अशोक सिंघल भी शामिल थे। वहीं उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का बचाव किया। कहा, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिंधिया कारसेवकों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। वेदांती का कहना है कि प्रधानमंत्री को मंदिर बनवाना चाहिए, वहां कभी मस्जिद थी ही नहीं, ढांचा था जो मैंने तोड़ा और तुड़वाया। राम मंदिर के लिए मुझे फांसी हो जाए तो हो जाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेदांती
बता दें कि रामविलास दास वेदांती विवादित ढांचा ढहाने के आरोपी हैं। बीते दिनों इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह सहित बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश करने का मुकदमा चलने का आदेश दिया है। सीबीआई ने कोर्ट में अपील की थी कि विवादित ढांचे के विध्वंस में शामिल नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलाया जाए।
