सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rani Laxmibai Hospital: Orthopedic department stalled for five months, OT also closed

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल : हड्डी रोग विभाग पांच माह से ठप, ओटी भी बंद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai Hospital: Orthopedic department stalled for five months, OT also closed
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित 100 बेड वाले रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। पांच महीनों से यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ (आर्थोपेडिक डॉक्टर) न होने के कारण विभाग पूरी तरह ठप पड़ा है। आलम यह है कि मरीजों को साधारण प्लास्टर तक नहीं लग पा रहा है, जिससे उन्हें जिला अस्पताल या सिविल अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
Trending Videos


अस्पताल में बीते साल पुनर्नियुक्ति पर तैनात एक डॉक्टर की सेवा नवंबर में समाप्त हो गई थी। इसके बाद एडी मंडल ने एक अन्य डॉक्टर को यहां संबद्ध किया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार संभालने से इन्कार कर दिया। नतीजतन, पांच माह से हड्डी रोग विभाग बिना डॉक्टर के चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन करीब एक हजार की ओपीडी वाले इस अस्पताल में गाइनी, ईएनटी और जनरल सर्जरी जैसे विभाग तो चल रहे हैं, लेकिन हड्डी की चोट लेकर आने वाले गरीब मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सुविधा के अभाव में उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीलिमा सोनकर ने बताया कि डॉक्टर की स्थायी तैनाती के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेजा गया है।

बेहोशी का डॉक्टर भी नहीं

हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से संबंधित ऑपरेशन तो बंद हैं ही, अस्पताल में बेहोशी के डॉक्टर (एनेस्थेटिस्ट) की भी स्थायी तैनाती नहीं है। फिलहाल एक संबद्ध डॉक्टर के भरोसे जैसे-तैसे प्रतिदिन 8 से 10 मेजर-माइनर ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed