{"_id":"6a6e5ab1f0c6173b9a0eab7a","slug":"rbi-defeated-tectro-b-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1856632-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरबीआई ने टेक्ट्रो बी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरबीआई ने टेक्ट्रो बी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। आरबीआई क्लब और टेक्ट्रो बी के बीच हुए मुकाबले में आरबीआई क्लब ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया। मैच के 36वें मिनट में आरबीआई क्लब के सौमित्र ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद टेक््ट्रो बी ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन आरबीआई क्लब की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफल नहीं हो सके। निर्धारित समय तक यही बढ़त कायम रही।कैंट स्पोर्टिंग और टेक्ट्रो रिजर्व के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई मूव
बनाए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। अंत तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। यह मुकाबला 0-0 से बराबरी
पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
बनाए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। अंत तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। यह मुकाबला 0-0 से बराबरी
पर समाप्त हुआ।