फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record plantation in UP, Shankaracharya statement on Ram temple, See the big news of Uttar Pradesh.

UP Big news: यूपी में पौधरोपण महायज्ञ, "राम मंदिर आरएसएस कार्यालय है", परेशान करेगी धूप और उमस, देखें बड़ी खबर

Sun, 12 Jul 2026 05:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 12 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

यूपी में पौधरोपण महायज्ञ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सीएम योगी ने खुद इसका शुभारंभ किया। वहीं, शंकराचार्य ने राम मंदिर को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में गर्मी और उमस हावी रहेगी। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Record plantation in UP, Shankaracharya statement on Ram temple, See the big news of Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में रविवार को पौधरोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन किया गया। इसके तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। सीएम योगी ने गोरखपुर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, गोरक्षा को लेकर अभियान चला रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर को आरएसएस कार्यालय बताया है। मानसून के कारण कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम ने फिर करवट ली है और मौसम विभाग ने तेज गर्मी व उमस की चेतावनी जारी की है। वहीं, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को कलंक बताने वाले नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि ट्रस्ट की 22 जुलाई को होने वाली बैठक में बड़े फैसले हो सकते हैं। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी में पौधरोपण महायज्ञ 2026: CM योगी ने कहा- 'वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा', ली सेल्फी- मौलश्री का पौधा लगाया
मुख्यमंत्री, रविवार को पौधरोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत आरकेबीके के समीप ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा लगाने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से वर्षा चक्र का अंतर बढ़ता है और इसका प्रतिकूल असर अन्नदाता किसान के लिए संकट पैदा करता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


"राममंदिर आरएसएस कार्यालय है" शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, लोगों से गौरक्षा की अपील की
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए अभियान चला रहे हैं। इसके लिए जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान रायबरेली में राम मंदिर के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान स्वरूप में अयोध्या का राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब यह मंदिर पूर्ण रूप से बन जाएगा तब सभी दर्शन करने जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या: नृपेंद्र बोले- 22 जुलाई की बैठक में ट्रस्ट को लेकर हो सकता है फैसला, नहीं कम हुई भक्तों की संख्या
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के बीच  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि 22 जुलाई को अहम फैसला हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी में मानसून को लेकर बुरी खबर, चार दिनों तक रहेगा धूप-उमस का दौर; इस तारीख से फिर होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी- तराई जिलों तक सीमित रहेगी। पढ़ें पूरी खबर


मैकेनिक की मौत पर हंगामा: मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव
यूपी के आगरा में मशीन मैकेनिक की माैत पर बवाल हो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। छह घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। इस दाैरान परिजन की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed