{"_id":"6a33687de1ade88a970a4311","slug":"record-power-supply-in-up-amidst-scorching-heat-state-is-country-second-largest-consumer-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में भी नहीं थमी रफ्तार: यूपी में रिकॉर्ड बिजली सप्लाई, देश का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता वाला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में भी नहीं थमी रफ्तार: यूपी में रिकॉर्ड बिजली सप्लाई, देश का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता वाला राज्य
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार
भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने 16 जून को 30,760 मेगावाट बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, 2026-27 तक यूपी देश का दूसरा सबसे अधिक बिजली मांग वाला राज्य बन सकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
बिजली सप्लाई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 16 जून को 30760 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गई। यूपी लगातार देश में सर्वाधिक डिमांड बिजली आपूर्ति करने वाले राज्यों में शामिल है। 16 जून को प्रदेश में 30,760 मेगावाट की रिकॉर्ड डिमांड पूरी की गई है। जबकि, 15 जून को प्रदेश में 29,579 मेगावाट और 14 जून को 29,571 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई थी। यूपीपीसीएल के निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में लगातार डिमांड के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जा रही है।
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त समय तक बिजली मिल रही है, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और कृषि गतिविधियों को भी गति मिली है। बिजली कर्मचारी भीषण गर्मी, तेज आंधी और बारिश जैसी प्राकृतिक चुनौतियों के बीच दिन-रात कार्य कर रहे हैं। ट्रिपिंग और फॉल्ट की घटनाओं को कम करने के लिए भी विभाग ने विशेष अभियान चला रखा है। इसके अलावा लाइनों और उपकेंद्रों के आसपास साफ-सफाई का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त समय तक बिजली मिल रही है, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और कृषि गतिविधियों को भी गति मिली है। बिजली कर्मचारी भीषण गर्मी, तेज आंधी और बारिश जैसी प्राकृतिक चुनौतियों के बीच दिन-रात कार्य कर रहे हैं। ट्रिपिंग और फॉल्ट की घटनाओं को कम करने के लिए भी विभाग ने विशेष अभियान चला रखा है। इसके अलावा लाइनों और उपकेंद्रों के आसपास साफ-सफाई का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बनेगा देश का दूसरा सर्वाधिक बिजली मांग वाला राज्य
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश 2026-27 तक 33,033 मेगावाट पीक विद्युत मांग के साथ देश का दूसरा सर्वाधिक बिजली मांग वाला राज्य बनेगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उपभोक्ताओं के स्वीकृत भार के अनुरूप आपूर्ति उपकरण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।वर्तमान में महाराष्ट्र की अनुमानित मांग 36,858 मेगावाट है। उत्तर प्रदेश में 24 मई को अधिकतम मांग 31,824 मेगावाट थी, जो ब्रेकडाउन के साथ 33,000 मेगावाट पार कर गई थी। प्रदेश का कुल संयोजित भार 8 करोड़ 57 लाख किलोवाट से अधिक है, जबकि सब-स्टेशनों की क्षमता 6 करोड़ 25 लाख 76 हजार किलोवाट है।
इससे विद्युत व्यवस्था में दो करोड़ किलोवाट से अधिक का अंतर है, जिससे प्रणाली पर दबाव पड़ता है। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने संविदा कर्मियों को वापस बुलाने की अपील की। उन्होंने बढ़ती मांग के लिए ट्रांसमिशन व वितरण नेटवर्क के आधुनिकीकरण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने की मांग की।