सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired serviceman thrown from moving SUV after being robbed of his gun

Lucknow News: बंदूक लूटकर चलती एसयूवी से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को फेंका

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Retired serviceman thrown from moving SUV after being robbed of his gun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी रजनीश सिंह से बंदूक लूटने का मामला सामने आया है। एसयूवी सवार बदमाश बंदूक लूटने के बाद उन्हें चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकला। पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास निवासी रजनीश सिंह ने बताया कि वह निजी सुरक्षाकर्मी का काम करते हैं। उन्हें 12 जून को गोमतीनगर स्थित आदित्य सिक्योरिटी से नौकरी के लिए फोन आया था। वह दफ्तर पहुंचे तो वहां उन्हें दिनभर कोई नहीं मिला। फिर उसने उन्हें अगले दिन सुबह आठ बजे पलासियो माॅल के पास मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी बंदूक लेकर पहुंचे तो आरोपी उन्हें एसयूवी में बैठाकर दिनभर घुमाता रहा। उसी रात करीब 11 बजे आरोपी ने दूसरी एसयूवी किराये पर ली और अपनी एसयूवी छोड़कर उसमें सवार हो गया। वह उन्हें अंबारा होटल ले गया और कमरा बुक कराया। वह वहां से उन्हें साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन

खुद को बताया था अभिषेक बाबू गिरोह का बदमाश
रजनीश ने बताया कि रातभर जागने के कारण तड़के करीब चार बजे उनकी आंख लग गई। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उनकी बंदूक लूट ली। विरोध करने पर उसने बंदूक उनकी कनपटी पर लगा दी और खुद को अभिषेक बाबू गिरोह का बदमाश बताते हुए हत्या की धमकी दी। डर के कारण वह कुछ कर न सके। आरोपी उन्हें अंबारा होटल के सामने ले गया और चलती एसयूवी से धक्का देकर भाग निकला।
थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये लूट के आरोपी बख्शी का तालाब के बीकामऊ खुद निवासी श्रेयस वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed