{"_id":"5c024ba0bdec224180577408","slug":"road-jam-due-to-shooting-of-john-abraham-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'बाटला हाउस' की शूटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों की दर्शकों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 'बाटला हाउस' की शूटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों की दर्शकों से झड़प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग के लिए हजरतगंज चौराहे पर जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'बाटला हाउस' की सूटिंग के सिलसिले में कई दिनों से लखनऊ में जमें मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को उस वक्त मुसीबत का सामना करना पड़ गया जब वह फिल्म के एक शूट को अंजाम देने के लिए राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मौजूद थे।
विज्ञापन
दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के बगल में मल्टी लेवल पार्किंग में चल रही शूटिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों और शूटिंग देखने पहुंचे फैन के बीच झड़प हो गई। भीड़ ज्यादा होने से सड़क के दोनों और लम्बा जाम लगा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। इस दौरान काफी देर के लिए शूटिंग का काम बाधित हो गया।
विज्ञापन
बताते चलें कि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों लखनऊ में हैं। गुरुवार को वह अचानक एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा चलाए जा रहे शीरोज हैंगआउट में भी पहुंचे थे। फिल्म अभिनेता ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए पहले पूरी शीरोज टीम की आंखों में पट्टी बंधवायी और उसके बाद वहां पहुंचे। फिल्म स्टार को अपने बीच अचानक पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन