{"_id":"686d4aa7a123200ffe048875","slug":"roadways-drivers-and-conductors-who-did-duty-in-maha-kumbh-2025-got-a-bonus-of-10-thousand-rupees-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले रोडवेज के चालकों-परिचालकों सीएम योगी की सौगात, दिया गया बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले रोडवेज के चालकों-परिचालकों सीएम योगी की सौगात, दिया गया बोनस
Tue, 08 Jul 2025 10:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:13 PM IST
सार
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इस मद में 24.71 करोड़ की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों को 10 हजार रुपये बोनस दे दिया गया है। 24071 चालकों-परिचालकों के खाते में 24.71 करोड़ की राशि भेजी गई है। इसमें 11786 चालक व 12285 परिचालकों सहित कुल 24071 कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इससे प्रेरणा लेकर आने वाले समय में हमारे चालक-परिचालक और बेहतर सुविधाएं जनता को मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग की करेगी जांच; एक दर्जन खाते रडार पर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में कल 37 करोड़ पौधे लगाकर बनेगा रिकॉर्ड, सभी जिलों में रहेंगे मंत्री; सीएम अयोध्या से करेंगे शुरुआत
परिवहन मंत्री ने बताया कि महाकुंभ-2025 में सभी 19 क्षेत्रों से चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें में लखनऊ से 2162, अयोध्या से 725, प्रयागराज से 1522 व देवीपाटन मंडल से 981 चालकों परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई थी।