लखनऊ। विधान सभा मार्ग स्थित होटल में शनिवार को रोटरी क्लब लखनऊ के नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रोटेरियन अनु मारवाह एवं रोटेरियन रचना माथुर ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोटेरियन साथियों और अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की वरिष्ठ सदस्य कुसुमांगिनी माथुर के हाल ही में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में क्लब के 60 से अधिक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नए वर्ष के संकल्पों को दोहराया।

रोटरी क्लब और लखनऊ राजधानी डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से हुआ कार्यक्रम

रोटरी क्लब और लखनऊ राजधानी डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से हुआ कार्यक्रम

रोटरी क्लब और लखनऊ राजधानी डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से हुआ कार्यक्रम