सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 1.80 lakh stolen from businessman's car

Lucknow News: कारोबारी की कार से 1.80 लाख रुपये चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.80 lakh stolen from businessman's car
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला इलाके से शुक्रवार दोपहर कारोबारी की कार से कलेक्शन के 1.80 लाख रुपये चोरी हो गए।
Trending Videos

आलमबाग के पटेलनगर निवासी जतिन अरोड़ा अमूल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं। जतिन के अनुसार, उनका चालक अर्जुन गुप्ता शुक्रवार को कलेक्शन के लिए कार लेकर निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे वह बुलाकी अड्डे पर एक दुकान पहुंचे। चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर रुपये लेने चला गया। इस बीच चोर चालक की सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग ले गए। बैग में 1.80 लाख रुपये थे। चालक लौटा तो बैग गायब दिखा। जतिन अरोड़ा ने चालक अर्जुन पर चोरी का शक जताते हुए बाजारखाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed