सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saharanpur and Cal Blue won the matches

Lucknow News: सहारनपुर और सीएएल ब्ल्यू ने जीते मुकाबले

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur and Cal Blue won the matches
राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बॉलिंग करती सी ए एल(ऑरेंज टीशर्ट
विज्ञापन
लखनऊ। शिखा के आतिशी शतक (70 गेंदों पर 21 चौके और दो छक्कों की मदद से 131 रन) की मदद से सहारनपुर ने राधिका सिंह मेमोरियल राज्य महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम ने सीएएल रेड को 189 रन के विशाल अंतर से हराया।
Trending Videos


दिन के दूसरे मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने गोरखपुर को 92 रन से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेज ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में सहारनपुर ने 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 292 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिखा के रिया (60 गेंदों पर 78 रन) के साथ आतिशी शुरुआत करते हुए महज 17.2 ओवर में 202 रन कूट डाले। टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 292 रन बनाए। जवाब में सीएएल रेड की टीम नौ विकेट खोकर 103 रन बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने 25 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन बनाए। आयुषी श्रीवास्तव ने 51 और ईशा सिंह ने 38 रन बनाए। जवाब में गोरखपुर की टीम 22.1 ओवर में 75 रन पर लुढ़क गई। गीतांजलि ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। प्रीषा गुप्ता ने तीन और अरीशा, अंशू और चांदनी शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed