Samwad 2026: 'महिलाओ को वोट नहीं डालने दिया गया, उनके साहस का सम्मान करते हैं', मंच से बोले अखिलेश यादव
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राजधानी के होटल द सेंट्रम में हो रहा है। कार्यक्रम के मंच पर दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा हुआ है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन हो रहा है। आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। जहां राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए।
बंगाल चुनाव पर खुलकर बोले अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले आपका धन्यवाद करता हूं, पहले शेफ की बात और अब आप बंगाल की बात कर रहे हैं। मैं सबसे पहले अमर उजाला को स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ने पर बधाई देता हूं। वहीं सच्चा तो यह है कि हम अपने काम को 100 फीसदी पूरा करें। पत्रकारिता में थोड़ी गिरावट हुई है। हमें जगने और जगाने का काम करना है।
आगे कहा कि जो आज बंगाल में हुआ वो यूपी में हुआ। पुलिस का अथिकारी नंगी पिस्तौल लेकर मतदान से लोगों को रोका, लेकिन महिलाओं के सहास की तारीफ करता हूं, वो वोट डालने से रूकी नहीं। जो यूपी में ट्रायल हुआ। कई ने पुलिस की वर्दी उतारकर वोट डाले। अयोध्या हार गए। एक-एक आदमी ने छह-छह वोट डाले। एक संस्कृति और बदली है, वो है नाम बदलने की। मुझे लगता है पत्रकारिता का भी नाम बदल देना चाहिए। सत्यकारिता हो जाना चाहिए।
इससे पहले संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सभी का अभिवादन करती हूं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रति वर्ष संवाद का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश में भी इस बार फिर से अमर उजाला संवाद के माध्यम से राज्य की प्रगति पर चर्चा की जा रही है और जब राज्य की प्रगति की हम बात करते हैं सबसे हमने देश के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है हम यह सोचते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.