पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school vehicle drive

Lucknow News: सात से पहले स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 05:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
school vehicle drive
आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार

विज्ञापन
15 जुलाई तक चलेगा चेकिंग अभियान

लखनऊ। स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर अग्निशमन व अन्य उपकरणों की मरम्मत कराने के लिए सात जुलाई तक का वक्त है। आरटीओ की ओर से स्कूल प्रशासन को फिटनेस आदि से संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे करने को कहा गया है। सात से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर विशेष चेकिंग     अभियान चलाया जाएगा।
लखनऊ के आरटीओ, प्रशासन अरुण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलेगा। इस दौरान फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुके वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई होगी। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत यह कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों को वैध फिटनेस व परमिट दुरुस्त कराना है। लखनऊ संभाग के लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर जिलों में यह अभियान चलेगा। आरटीओ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनकी फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल नवीनीकरण करा लें। ऐसा न करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालयों व अभिभावकों से अपील
प्रधानाचार्यों और विद्यालय संचालकों से भी अपील की गई है। उन्हें छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है। विद्यालय ऐसे वाहनों का संचालन न होने दें जिनकी वैधता समाप्त हो चुकी है। वे वाहन स्वामियों को नवीनीकरण कराने का निर्देश दें। अभिभावकों से भी अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को केवल वैध दस्तावेज वाले स्कूली वाहनों से ही स्कूल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed