{"_id":"6a0fc4cd5b51465e0e0d6413","slug":"scorching-heat-will-continue-today-red-alert-issued-for-intense-heat-and-heatwave-in-several-districts-of-up-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी झुलसाएगी गर्मी: यूपी के कई जिलों के लिए प्रचंड गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी, जरूरी हो तभी घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी झुलसाएगी गर्मी: यूपी के कई जिलों के लिए प्रचंड गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी, जरूरी हो तभी घर से निकलें
Fri, 22 May 2026 08:47 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 22 May 2026 08:47 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के दस जिलों के लू और प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 23 अन्य जिलों के लिए अतिशय तपिश की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी ने लोगों को तपिश का एहसास कराया। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिले लू की तपिश और चिलचिलाती धूप की चपेट में रहे। 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा देश में फिर सबसे गर्म रहा। दिन में चली पुरवाई ने आग में घी का काम किया और बढ़े हुए हीट इंडेक्स व आभासी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के दस जिलों के लू और प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 23 अन्य जिलों के लिए अतिशय तपिश की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नार्थ यूपी से मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई चल रही है। इसने आभासी गर्मी को बढ़ा दिया है। फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ड्रेस कोड होगा अनिवार्य; जानें अपडेट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार किए गए फ्रीज, जिलाधिकारी देखेंगे काम; जानिए पूरा मामला
राहत की आस : मानसून 3-4 दिन में पहुंचेगा केरल
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले तीन से चार दिनों में इसके केरल पहुंचने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचता है, तो इसका असर पूरे देश के मौसम पर जल्दी दिखाई दे सकता है।
यहां लू का रेड अलर्ट : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर और आस पास के क्षेत्र।