{"_id":"6acc57cf289cb8a01a0ff61b","slug":"several-medicines-including-diabetes-and-blood-pressure-have-become-10-more-expensive-at-jan-aushadhi-kendras-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी को झटका: जन औषधि केंद्रों पर शुगर-बीपी समेत कई दवाएं 10 फीसदी महंगी, पढ़ें फार्मा कंपनियों का तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी को झटका: जन औषधि केंद्रों पर शुगर-बीपी समेत कई दवाएं 10 फीसदी महंगी, पढ़ें फार्मा कंपनियों का तर्क
Mon, 12 Oct 2026 09:20 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:20 AM IST
सार
आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। जन औषधि केंद्रों पर शुगर-बीपी समेत कई दवाएं 10 फीसदी महंगी हो गई हैं। आगे पढ़ें और जानें इस पर फार्मा कंपनियों का क्या कहना है?
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी में सस्ती दवाओं के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर दवाएं 10% महंगी हो गई हैं। फार्मा कंपनियों के मुताबिक, कच्चे माल की लागत में वृद्धि और निर्माण खर्च बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्र पर करीब 400 से अधिक तरह की दवाएं हैं। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक और विटामिन की रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली 200 से ज्यादा दवाएं इस बढ़ोतरी की जद में हैं। केंद्र संचालकों का कहना है कि दाम अपडेट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
| दवा | दाम पहले | दाम अब |
| उसोंडिओक्सीकोलिक एसिड 300 एमजी | 160.60 | 176.66 |
| आयरन और फोलिक एसिड | 30.90 | 34.03 |
| एम्लोडिपिन 5 एमजी | 5.18 | 5.68 |
| एसोमेप्राजोल लेवोसल्पिराइड | 22.69 | 24.96 |
| टेल्मिसार्टन और एम्लोडिपिन बेसाईलेट | 22.69 | 24.96 |
| मेटफार्मिन ग्गिलिमप्राइड 500 एमजी | 17 | 18 |
| सिटाग्लिप्टिन | 52 | 56 |