फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said once beset by questions regarding women safety state has now emerged as new symbol of empowerment

सशक्त नारी, समृद्ध यूपी का संकल्प: योगी बोले-नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा प्रदेश अब बना सामर्थ्य की नई पहचान

Mon, 12 Oct 2026 10:44 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 10:44 AM IST
सार

सीएम योगी ने नवरात्र के दूसरे दिन'सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश' का संकल्प दोहराया। कहा, कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी, अब सामर्थ्य की नई पहचान बना है। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
Yogi said once beset by questions regarding women safety state has now emerged as new symbol of empowerment
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के महत्व का उल्लेख करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को तप, त्याग और संकल्प का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने 'एक्स' पर पोस्ट करके कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है। बीते 9.5 वर्षों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरुकता अभियानों ने महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के पांच चरणों से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र

सीएम योगी ने कहा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों से महिला सुरक्षा तंत्र को व्यापक और मजबूत आधार मिला है। इन प्रयासों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के साथ उन्हें जागरूक और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कार्यबल 44 हजार के पार

सीएम ने प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी रेखांकित किया। कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के साथ उत्तर प्रदेश में महिला पुलिस कार्यबल की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है।

उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ाने के साथ महिला पीएसी बटालियनों के गठन का भी जिक्र किया। बताया कि लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर तीन महिला पीएसी बटालियनों का गठन किया गया है।

'सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश' का संकल्प

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा से नारी सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के प्रयास 'सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश' के संकल्प को साकार करने में सहायक होंगे। महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण से जुड़ी पहल प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed