सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Severe heatwave alert issued for 27 districts on Friday, with this district being the hottest at 43 degrees Ce

UP: प्रदेश के 27 जिलों में शुक्रवार को भीषण लू का अलर्ट, 43 डिग्री के साथ यह जिला रहा सबसे गर्म; चेतावनी जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून को लेकर अभी अलर्ट जारी नहीं हुआ है। 

Severe heatwave alert issued for 27 districts on Friday, with this district being the hottest at 43 degrees Ce
यूपी में गर्मी का भीषण अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक हफ्ते तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश तराई और दक्षिणी इलाके के 27 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल यूपी में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मानसून की दस्तक में देरी से फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक तपिश का प्रकोप और लू की परिस्थितियां बने रहने की आशंका है।



बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा, जबकि कानपुर और हमीरपुर में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में 42.2 डिग्री, प्रयागराज में 41.8 डिग्री और वाराणसी में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन 27 जिलों में है लू का येलो अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed