सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sewer water filled in the basement of the General Surgery Department at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में भरा सीवर का पानी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sewer water filled in the basement of the General Surgery Department at KGMU
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में डॉक्टरों के कमरे, क्लास रूम और स्किल लैब में शुक्रवार को सीवर का पानी भर गया। डॉक्टर, छात्र, कर्मचारी गंदे पानी से होकर चैंबर व क्लास में गए। जरूरी उपकरण, किताबें व दवाएं सीवर के पानी में डूब गई हैं।
Trending Videos

विभाग के बेसमेंट में सीवर लाइन चोक होने से यह दिक्कत आई। इससे स्किल लैब में लाखों रुपये के कीमत के उपकरणों के भीगने से खराब होने की आशंका बढ़ गई है। विभाग में करीब 22 फैकल्टी हैं। लगभग 100 रेजिडेंट डॉक्टर भी हैं। रोजाना 10 से 15 ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में गंदगी और जलभराव संक्रमण के खतरे को कई गुना बढ़ा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गंदे जूते और भीगे कपड़े पहनकर वार्डों में मरीजों तक जाना पड़ा। इससे मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed