{"_id":"69aff5fc36502118820217ff","slug":"shankaracharya-in-sitapur-said-saints-are-scared-efforts-are-underway-to-unite-the-sanatanis-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शंकराचार्य बोले- डरे हुए हैं संत, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शंकराचार्य बोले- डरे हुए हैं संत, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को माता घोषित करने की कवायद जारी है। सनातनियों को एकजुट किया जा रहा है। संत डरे हुए हैं।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए सिधौली में जनसभा की। इस दौरान बातचीत करते हुए कहा कि नैमिष में हमने किसी संत से कोई बात नहीं की। हमें पहले से पता है कि संत डरे हुए हैं। उन्हें क्यों समस्या में डालना। हम चाहते हैं कि उन्हें समस्या न हो।
Trending Videos
उन्होंने नैमिषारण्य से सिधौली पहुंचकर कस्बे के सिद्धेश्वर महादेव धाम में शिव दर्शन किए। सिद्धेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं ने उनका पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। मंचासीन होने के बाद कहा कि उन्होंने गाय को गौमाता का दर्जा दिलाने के लिए सनातनियों को एकजुट करने की कवायद छेड़ रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि गाय को सरकारी अभिलेखों में पशु दर्ज करने के स्थान पर उसे माता के रूप में दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रयोजन के लिए बुधवार को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया।
उनके सहयोगी के रूप में मौजूद जगदीशानन्द महाराज ने यात्रा का कारण स्पष्ट किया। आयोजकों में प्रशांत तिवारी व आचार्य मनीष पांडेय ने शंकराचार्य के सिधौली आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। नैमिषारण्य से आते समय उनका मिश्रिख, कल्ली चौराहा, संदना व अलादादपुर तिराहे पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद वे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
