शिवा शर्मा हत्याकांड: बहन श्रद्धा और ड्राइवर पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये किया, सरेंडर की अर्जी दी थी
शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी श्रद्धा और चालक दानिश पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी है। पहले दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, दानिश ने बृहस्पतिवार को अदालत में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विस्तार
शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी श्रद्धा और ड्राइवर दानिश पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी है। पहले दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। डीसीपी विक्रांत वीर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पर इनाम की राशि बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर दानिश ने बृहस्पतिवार को अदालत में सरेंडर करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह है मामला
हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर नौ अक्तूबर की रात अलीगंज के कपूरथला निवासी चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश, आदिल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में बेटे की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.