{"_id":"6ad4b8bb03aad972cf01936f","slug":"video-video-rama-mathara-ka-thama-para-bna-padal-ma-eka-tharajana-aganashamana-yatara-thakana-para-itajama-nakafa-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम मंदिर की थीम पर बने पंडाल में एक दर्जन अग्निशमन यंत्र, दुकानों पर इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम मंदिर की थीम पर बने पंडाल में एक दर्जन अग्निशमन यंत्र, दुकानों पर इंतजाम नाकाफी
रिंग रोड स्थित जानकीपुरम ई -पॉकेट में उत्सव संस्था की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में राम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में आग से बचाव के लिए करीब एक दर्जन फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं, लेकिन खाने-पीने की दुकानों पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। परिसर में करीब दो दर्जन दुकानें लगी हैं। इनमें कुछ दुकानों को छोड़कर बाकी पर आग बुझाने के यंत्र नहीं दिखे। अधिकांश दुकानों में व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन और शाम के कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानों पर गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल के बीच अग्निशमन यंत्रों की कमी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। मुख्य पंडाल में अग्निशमन यंत्र लगाए जाने के बावजूद खाने-पीने की दुकानों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम जरूरी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।