{"_id":"5d95b7a28ebc3e93b532c76f","slug":"shivpal-singh-yadav-joins-vidhanmandal-session-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानमंडल सत्र में शिवपाल ने की योगी की तारीफ, कहा- सीएम ईमानदार पर कानून व्यवस्था पर काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानमंडल सत्र में शिवपाल ने की योगी की तारीफ, कहा- सीएम ईमानदार पर कानून व्यवस्था पर काम करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Oct 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित विधानमंडल के विशेष सत्र में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा पहुंचकर सबको चौंका दिया। सदन में वह विरोधी दलों की सीट पर बैठे।
Trending Videos
उन्होंने सदन को संबोधित भी किया। शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी ईमानदार हैं पर कानून व्यवस्था पर अभी और काम किए जाने की जरूरत है। अगर वह अपराध पर नियंत्रण कर लेते हैं तो सब अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदन से बाहर आने पर शिवपाल ने मीडिया से सपा में वापस जाने पर कहा कि अब समय जा चुका है। अगर सपा गठबंधन करना चाहती है तो मैं तैयार हूं।
Shivpal Singh Yadav, Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) on if he will rejoin Samajwadi Party again: The time to rejoin the party is over. However, I am open for a coalition with them. pic.twitter.com/rBSJIPMxUT
— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2019
वहीं, बसपा के बायकॉट करने के बावजूद श्रावस्ती से विधायक असलम रायनी भी कार्यवाही में शामिल हुए। इस बीच सरकार विशेष सत्र को 36 से बढ़ाकर 48 घंटे करने की तैयारी में है। इसके अलावा बसपा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह भी सत्र में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए थे।
'विपक्ष के विधानमंडल सत्र बायकॉट करने पर मुझे आश्चर्य नहीं पर दुख जरूर हुआ'
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 36 घंटे चलने वाले विशेष सत्र में विधानसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के सत्र में उपस्थित न होने पर कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं पर दुख जरूर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में ये पहले से ही तय हो गया था लेकिन फिर भी विपक्षी दलों ने बायकाट किया। इसका मुझे दुख है।
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों ने सदन में अपने विचार रखे लेकिन विपक्ष इस मौके पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुर्गा बांग नहीं देगा तो क्या सुबह नहीं होगी।
वहीं पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी है, तब से अवैध बूचड़खाने बंद हो गए हैं। गोहत्या भी कम हुई है। इसलिए प्रकृति ने भी साथ दिया है और इस बार खूब बारिश हुई है। उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ ही मत्स्य पालन के लिए मछुआरों के हित में उठाए कदमों के बारे में भी बताया।