Lucknow: राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों ने फंदा लगाकर दे दी जान, कम कमाई तो कोई प्रेमिका से था परेशान
राजधानी लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। विभूतिखंड, मड़ियांव, काकोरी, गोसाईगंज और बंथरा इलाके की घटनाएं हैं। कम कमाई तो कोई प्रेमिका के दबाव से परेशान था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच छह लोगों ने आत्महत्या कर ली। इनमें श्रमिक, दुकानदार, सेल्समैन और डिलीवरी बॉय शामिल हैं।
काकोरी के दुर्गागंज में 25 वर्षीय श्रमिक रोहित ने रविवार देर शाम नशे में घर लौटने के बाद फंदा लगा लिया। भाई रंजीत ने बताया कि रोहित बिना बताए घर से निकल गए थे। बाद में उनका शव कब्रिस्तान में आम के पेड़ से लटका मिला।
गोसाईगंज के मीसा गांव के सेल्समैन रोहित मिश्रा (24) ने रविवार रात ड्यूटी से लौटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उनके मोबाइल की जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि रोहित की किसी युवती से बात होती थी।
बंथरा के रतौली गांव में श्रमिक हिमांशु रावत (27) ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी। उनके भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि हिमांशु की प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी। उनका पत्नी शशि से सोमवार सुबह इसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद हिमांशु ने कमरे में फंदा लगा लिया।
बाजार खाला के नंदा खेड़ा निवासी परचून दुकानदार साहिल (21) ने पिता की डांट से आहत होकर रविवार रात फंदा लगा लिया।
कम कमाई से परेशान था डिलीवरी बॉय
मड़ियांव की श्रीनगर कॉलोनी में 22 वर्षीय तौहीद अहमद ने रविवार रात फंदा लगा लिया। मामा सिराज ने बताया कि तौहीद। (फाइल फोटो) तौहीद निजी फूड सप्लाई चेन में डिलीवरी बॉय था। वह कम कमाई से परेशान था। वह कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। सोमवार सुबह मां रुबीना ने उसे फंदे पर लटका देखा। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नशे में घर लौटा श्रमिक लगा लिया फंदा
बाराबंकी के बड्ड्पुर निवासी 25 वर्षीय सुशील कनौजिया ने विभूतिखंड में आत्महत्या की। वह पुताई का काम करते थे और पत्नी माधुरी व बेटी पलक के साथ किराये के मकान में रहते थे। माधुरी ने बताया कि सुशील रविवार रात नशे में घर लौटे थे। देर रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो सुशील को फंदे पर लटका देखा। उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।