फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहरीली धुंध की चपेट में लखनऊ, वैज्ञानिकों ने दी घर से न निकलने की सलाह

Mon, 07 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Nov 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
smog in the air of lucknow
स्मॉग - फोटो : amar ujala

लखनऊ की हवा में भी ‘जहर’ बेहद खतरनाक स्तर तक घुल गया है। रविवार तड़के यहां प्रदूषण का स्तर आठ गुना तक ज्यादा पाया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल, यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की शहर के अलग-अलग इलाकों में जांच में ये नतीजे सामने आए हैं। 



 

बंद हो सकते हैं बच्चों के स्कूल

smog in the air of lucknow
धुध में खो गया शहर
सीपीसीबी ने अपने बुलेटिन में राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 444 बताया है। जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 258 ही था। यही नहीं ‘जहरीली’ हवा के मामले में लखनऊ दिल्ली, फरीदाबाद और आगरा के बाद देश में चौथे पायदान पर रहा। 


 
smog in the air of lucknow
धुंध - फोटो : amar ujala

यह मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से सात गुना ज्यादा है। हालांकि सुबह 11 से 12 बजे की बात करें तो निशातगंज में एक्यूआई 519 तो पुराना हाईकोर्ट के पास 472 पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
smog in the air of lucknow
धुंध - फोटो : amar ujala

आईआईटीआर के वैज्ञानिकों ने भी छुट्टी के बावजूद हालात का अध्ययन किया। आईआईटीआर कैम्पस,  पुराना हाईकोर्ट में लगे ऑनलाइन मॉनिटरिंग स्टेशन से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जुटाए गए आंकड़ों में पार्टिकुलेट मैटर यानी हानिकारक सूक्ष्मकणों की मौजूदगी खतरनाक स्तर तक पाई गई। 

विज्ञापन
smog in the air of lucknow
धुंध - फोटो : amar ujala

वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां 2.5 माइक्रोमीटर तक के सूक्ष्मकणों की मौजूदगी 472 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पाई गई जबकि मानक के हिसाब से इसे 60 माइक्रोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यही नहीं 10 माइक्रोमीटर वाले सूक्ष्मकणों की मौजूदगी 833 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पाई गई जबकि इसे 100 माइक्रोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed