फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son commits suicide in front of parents, both kept screaming

Lucknow News: माता-पिता के सामने बेटे ने कर ली खुदकुशी, चिल्लाते रह गए दोनों

Mon, 03 Aug 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Son commits suicide in front of parents, both kept screaming
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सआदतगंज के नौबस्ता में शनिवार रात कारोबार के लिए रुपये मांगने पर माता-पिता से हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय विनायक तिवारी ने फंदा लगा लिया। परिजन और मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विनायक के पिता पंकज कुमार तिवारी कुरियर कंपनी में काम करते हैं। पंकज के अनुसार, शनिवार रात विनायक नशे की हालत में घर लौटा था। उसने कारोबार शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। उन्होंने सोमवार को बैंक खुलने पर रुपये देने की बात कही। इस पर विनायक तत्काल रुपये देने की जिद करने लगा। इस पर उनका और पत्नी का बेटे से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विनायक ने उन्हें और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजन काफी देर तक दरवाजा पीटते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि विनायक अवसाद में था। प्रथम दृष्टया इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed