सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son-in-law attacked his father-in-law with shovel In Lucknow resulting in his death from fractured skull

Lucknow News: दामाद ने घरवालों के साथ मिलकर ससुर पर फावड़े से किया हमला, सिर की हड्डी टूटने से मौत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में दामाद ने घरवालों के साथ मिलकर ससुर पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर की हड्डी टूटने से उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

son-in-law attacked his father-in-law with shovel In Lucknow resulting in his death from fractured skull
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दामाद के हमले में घायल ससुर की बृहस्पतिवार देर रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के चक गांव की है। गांव निवासी पूजा के पिता रामनरेश (61) पर 22 फरवरी को दामाद संदीप कुमार व उसके घरवालों ने फावड़े से हमला किया था। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मामले में पुलिस संदीप को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
Trending Videos


सरोजनीनगर के गौरी गांव निवासी पूजा रावत के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसकी शादी बंथरा के चक गांव में रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पूजा ने आरोप लगाया कि बीती 13 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। ससुराल वालों ने पूजा से उसके बच्चे को छीन लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस पर पीड़िता ने इसकी सूचना अपने मायके में दी। 22 फरवरी को पूजा पिता राम नरेश (61), छोटी बेटी कल्पना और अन्य के साथ पूजा की ससुराल बातचीत करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि पूजा के पति और ससुराल वालों ने गाली गलौज करने लगे। पूजा ने विरोध किया तो संदीप ने फावड़ा उठा लिया। रामनरेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी संदीप व उसके घरवालों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फावड़े से सिर पर हमला कर दिया।

सिर की हड्डी टूटी, अस्पताल में हुई मौत

सिर पर फावड़ा लगने से राम नरेश की सिर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पहले लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान रामनरेश की मौत हो गई।
 

नवजात को पुलिस ने पूजा के सुपुर्दे कराया

रामनरेश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूजा ने 22 फरवरी को ही पति संदीप व ससुराल वालों के खिलाफ बंथरा थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पूजा की ससुराल पहुंच कर उनके नवजात शिशु को ससुराल वालों से लेकर पूजा के सुपुर्द कर दिया था। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि आरोपी संदीप को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

पूजा का कहना उनकी तहरीर में उन्होंने देवर अंकित व गणेश का नाम लिखकर दिया था, पर बंथरा पुलिस ने उनको नामजद नहीं किया। वहीं इस मामले में पुलिस ने घटना के पांच दिन गुजर जाने के बाद सिर्फ आरोपी संदीप को ही गिरफ्तार किया है, बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
 

छोटे भाई की शादी साली से कराना चाहता था संदीप

पूजा के मायके वालों का कहना है कि आरोपी संदीप व ससुर से पूजा पर उनके पिता की ढाई बीघा जमीन अपने नाम करने के लगातार दबाव बना रहा था जिसके चलते पति बेटी पूजा को भी प्रताड़ित कर रहा था। 22 फरवरी को बेटी पूजा ने दोपहर 2:30 बजे पुलिस को फोन पति देवर द्वारा लड़ाई झगड़ा मारपीट की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर पिता को जानकारी दी थी। आरोप यह भी है कि संदीप संपत्ति हड़पने के लिए अपने छोटे भाई अंकित की शादी जबरन साली कल्पना से करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed