सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports are most important for discipline and character building among youth: Dr. Rajeshwar

युवाओं में अनुशासन और चरित्र निर्माण के लिए खेल सबसे जरूरी : डॉ. राजेश्वर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sports are most important for discipline and character building among youth: Dr. Rajeshwar
राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 
विज्ञापन
लखनऊ। सैनिक वॉलीबॉल क्लब सरोजनीनगर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और चरित्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम भी हैं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें यह सिखाता है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, नियमित अभ्यास, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प ही जीत की राह बनाते हैं। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल हमें यह भी सिखाते हैं कि कोई अकेला नहीं जीतता, पूरी टीम जीतती है। जीवन में भी सहयोग, नेतृत्व और परिश्रम से ही बड़ी उपलब्धियां हासिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर उनमें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। इस दाैरान सरोजनीनगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्वर्गीय अर्पित त्रिवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके पिता अवधेश त्रिवेदी मौजूद रहे ।

राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 

राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 

राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 

राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 

राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 

राज्य वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed