{"_id":"6a6fae1300feb8a7eb079af4","slug":"student-commits-suicide-accuses-uncle-of-harassment-lucknow-news-c-13-lko1070-1857111-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा ने की खुदकुशी, मामा पर प्रताड़ना का आरोेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा ने की खुदकुशी, मामा पर प्रताड़ना का आरोेप
Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट में रहने वाली 24 वर्षीय जीएनएम छात्रा ने शनिवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने छात्रा के मामा पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मूलरूप से बस्ती निवासी छात्रा की मां का आरोप है कि उनका भाई से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह उनकी बेटी को फोन पर, रास्ते में रोककर और घर पहुंचकर परेशान करता था। वह छात्रा पर अनैतिक दबाव बनाता और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। सामाजिक बदनामी के डर से परिवार ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। बाद में छात्रा की शादी कर दी गई और वह पति व परिवार के साथ चिनहट में रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रहीं।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को बस्ती पुलिस से भी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मानसिक रूप से आहत होकर छात्रा ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है।