फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student duped of Rs 10 lakh on the pretext of a job

Lucknow News: नौकरी का झांसा देकर छात्रा से 10 लाख रुपये हड़पे

Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Student duped of Rs 10 lakh on the pretext of a job
लखनऊ। अयोध्या की आवास विकास कॉलोनी निवासी उदय भान शर्मा की बेटी कोमल से सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़िता ने एसीपी सौम्या पांडेय से शिकायत की। उनके आदेश पर विभूतिखंड थाने में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंदिरानगर में शक्तिनगर ढाल के पास रहने वाली कोमल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को उनकी मुलाकात रिश्तेदार संजय शर्मा के माध्यम से राजकुमार शर्मा से हुई। उसने सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपी ने कोमल की मुलाकात लव कुमार तिवारी से कराई। आरोपियों ने कहा कि उनकी बड़े अफसरों तक पहुंच है। पहले भी कई लोगों को नौकरी दिलाई है। शासन में बात करके नौकरी लगवा देंगे। इसके एवज में 10 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

कोमल ने दो मई को किसान बाजार के पास अपने भाई के खाते से आरोपियों के बताए खाते में नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। खाता अंजू देवी के नाम से था। कोमल ने बाकी एक लाख रुपये बाद में देने की बात कही। कोमल का कहना है कि सूची में जब उनका नाम नहीं आया तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया। इस पर उन्होंने कहा कि दूसरी सूची में नाम आ जाएगा। इसके बाद बचे एक लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची में भी नाम न आने पर कोमल ने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर उहें धमकाया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद लव कुमार तिवारी, अंजू देवी, राजकुमार शर्मा और संजय शर्मा के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed