सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suna hai kya keeping an eye on boss room along with stories of palpitations rising due to fire

सुना है क्या: 'साहब के कमरे पे नजर', साथ ही 'आग से बढ़ी धुकधुकी और खाली जमीन पर निवेश की वाहवाही' के किस्से

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

suna hai kya keeping an eye on boss room along with stories of palpitations rising due to fire
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'साहब के कमरे पे नजर' की कहानी। इसके अलावा 'आग से बढ़ी धुकधुकी' और 'खाली जमीन पर निवेश की वाहवाही' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

साहब के कमरे पे नजर

प्रदेश के सरकारी विभागों में कुर्सी को लेकर खींचतान तो अक्सर देखने को मिली होगी लेकिन पढ़ाई-लिखाई वाले एक महकमें में इस समय एक साहब के कमरे पर किसी की नजर लग गई है। साहब ने बड़े चाव से अपना कमरा तैयार करवाया और उसमें कुछ ही दिन बैठे थे कि उनका तबादला हो गया। उनके जाने के बाद दूसरे अधिकारी को कमरा एलॉट हुआ। कुछ दिन बाद उनके हाथ से एक बड़ी कुर्सी तो फिसली ही, अब उनका भी कमरा किसी और को पसंद आ गया है। इसे लेकर विभाग में लोगों के बीच साहब के कमरे पर काफी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बढ़ी धुकधुकी

राजधानी में लगी आग ने ऊर्जा विभाग के अफसरों की धुकधुकी बढ़ा दी है। कुछ समय पहले राजधानी के एक होटल में आग लगी थी। अग्निकांड के दोषी अभियंताओं को चुपके से वरी कर दिया गया था। नए अग्निकांड के बाद उन अभियंताओं को एक बार फिर से डर सताने लगा है कि कहीं उनकी फाइल दोबारा न खुल जाए। ऐसे में वे मीडियाकर्मियों से टोह लेते नजर आए कि इसका असर कहीं पुरानी घटना पर ही तो नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

खाली जमीन पर निवेश की वाहवाही

सूबे में निवेश के नाम पर किसानों से जमीनें लेकर निवेशकों को रेवड़ी की तरह बांट दी गईं, लेकिन उन बनने वाली फैक्टि्रयां सिर्फ कागजों पर ही खड़ी हैं। ऐसे संबंधित महकमें के बड़े साहब ही इसपर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका सवाल है कि महज 10 प्रतिशत जमीनों पर ही फैक्टि्रयां लग पाई हैं, शेष जमीन खाली पड़ी हैं। इसके बावजूद लाखों करोड़ के भूमि पूजन समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

खास तौर से पश्चिमी यूपी के सबसे संपन्न जिले में फैक्टरियां लगाने की स्थिति काफी खराब है। वहीं, जमीन की व्यवस्था करने वाले प्राधिकरणों में ही अंदरखाने प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन कितना आगे। अब प्राधिकरणों के साहब ही सवाल उठा रहे हैं कि पश्चिम के जिले में जमीनें तो रेवड़ियों की तरह बांट दी गईं लेकिन उनपर खेत ज्यादा और फैक्टरियां नाममात्र की हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed