Live
Lucknow Animation Center Fire Live: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम, घायलों से भी मिलेंगे; रक्षामंत्री भी करेंगे दौरा
Lucknow Aliganj Animation Centre Fire Tragedy Live Updates, Lucknow Agnikaand: राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। केजीएमयू की ओर से 15 मौतों की पुष्टि की गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स--
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
केजीएमयू ने 15 मौतों की पुष्टि की
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Prem Raj Singh, MS KGMU says, "15 people were already dead when they were brought to the hospital. The bodies have been sent to the mortuary for post-mortem. 7-8 other people were also brought in. Two of them sustained minor… pic.twitter.com/WFikh7fYsf
— ANI (@ANI) June 22, 2026
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the spot where the fire incident took place in Lucknow, claiming the lives of 14 people. pic.twitter.com/M6ExS22Fbt
— ANI (@ANI) June 22, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल का लेंगे जायजा
Delhi | Defence Minister Rajnath Singh to shortly leave for Lucknow. He will visit the spot where a massive fire broke out today claiming the lives of 14 people pic.twitter.com/PAUJ7D3R5P
— ANI (@ANI) June 22, 2026
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जताया दुख
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की…
— Mayawati (@Mayawati) June 22, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।'लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 22, 2026
सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे।
ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के…
राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया शोक
लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 22, 2026
केजीएमयू ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह का कहना है, "13 लोगों को मृत घोषित किया गया है, और पांच अन्य घायल हैं जो खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। जो भी घायल व्यक्ति आएगा, उसका इलाज किया जाएगा।''#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: King George's Medical University (KGMU) Spokesperson Dr KK Singh says, "13 people have been declared dead, and five others are injured and are out of danger. They are being provided treatment. Whoever arrives injured will receive treatment..." pic.twitter.com/dx0YGZ1UKY
— ANI (@ANI) June 22, 2026
चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, बोला- 5-6 लोगों को बचाया
चश्मदीद अमन ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।#WATCH | Lucknow fire incident | An eyewitness, Aman, says, "There is a library or a computer course institution here. When we reached here, we saw smoke coming from the building. We saved 5-6 people. After the fire broke out, a man jumped from the building, and he was seriously… pic.twitter.com/bIpJPxJYUB
— ANI (@ANI) June 22, 2026