सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl abducted and raped after going to learn tailoring

Meerut News: सिलाई सीखने गई किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl abducted and raped after going to learn tailoring
विज्ञापन
12 घंटे बाद बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र अवस्था में बाग में मिली

- पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी रविवार को कस्बा खरखौदा में सिलाई सीखने आई, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची। सोमवार तड़के किशोरी बदहवास हालत में निर्वस्त्र अवस्था में बाग में मिली। किशोरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर खरखौदा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मूल रूप से थाना मुंडाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता के अनुसार वह पिछले 10 वर्षों से खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है। इसी गांव में ही वह प्रतिवर्ष आम का बाग लेता है। उसके अनुसार, उसकी 17 वर्षीय बेटी कस्बा खरखौदा में प्रतिदिन एक सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने जाती है। रविवार शाम के समय भी उसकी बेटी सिलाई सीखने के लिए गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता के अनुसार, सोमवार तड़के उसकी किशोरी बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र अवस्था में बाग में पड़ी मिली। घटना की जानकारी पीड़ित ने तुरंत पुलिस को दी। होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि आरोपी महिपाल उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि महिपाल ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे बेहोशी की हालत में बाग में छोड़ कर भाग गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो की धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। कोर्ट में भी पीड़िता के बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन-
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सोमवार शाम को समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के भी कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
- राम प्रकाश, सीओ किठौर
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed