फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: Leaders who orchestrated the 'coronation' are under pressure to return money

Suna Hai Kya: पैसा वापस देने के दबाव में हैं ताजपोशी कराने वाले नेता, ऊपर वाले की टेढ़ी नजर, पढ़ें ये किस्से

Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM IST
सार

"सुना है क्या" कॉलम में आज पढ़िए एक ऐसे नेताजी के कारनामें जिन्होंने अपनी ताजपोशी तो करवा ली अब उन पर लिए गए पैसे वापस देने का दबाव है। वहीं, अफसर अपने-अपने विभागों में अलग ही खेल कर रहे हैं। पढ़ें, आज के ये किस्से

विज्ञापन
Suna Hai Kya: Leaders who orchestrated the 'coronation' are under pressure to return money
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुना है क्या में हम आप के लिए लेकर आते हैं सियासत और ब्यूरोक्रेसी के वो किस्से जो पॉवर कॉरिडोर में चल रही खींचतान और हलचल को दिखाते हैं। आज एक ऐसे नेता के किस्से जिन पर अब पैसे देने वाले वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं, कल कारखानों वाले विभाग को लेकर भी चर्चा है। वहीं, एक साहब जाते-जाते बड़ा खेल कर गए। पढ़ें ये किस्से: 

विज्ञापन


पैसा वापसी का दबाव
भगवा दल में दोबारा ताजपोशी कराने में सफल रहे नेताजी इन दिनों काफी दबाव में हैं। दरअसल, उन पर पैसा लौटाने का दबाव है, जो उन्होंने कुछ वकीलों और ठेकेदारों से दोगुना करने के नाम ठगा है। ताजपोशी के बाद नेताजी भले ही राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन पैसा मांगने वाले शांत होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसके लिए वे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओं के दरवाजे खटखटाने की तैयारी में हैं। अब देखना है कि नेताजी इस दबाव को किस हद तक कम कर पाते हैं।
विज्ञापन


ऊपर वाले की टेढ़ी नजर
कल कारखाने वाले विभाग के अफसरों की हालत पतली है। है। चुनावी चुनावी घोषणा से पहले विभागों को नए उद्यमियों को लाने का जिम्मा सौंपा गया है। उनकी सीधी निगरानी की जा रही है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पेशेवरों के संपर्क में अधिकारी दिन-रात एक किए हैं। समय कम और लक्ष्य जबरदस्त। इसी बोझ के मारे एक विभाग के साहब ने कहा, इस बार आंकड़ों के खेल से काम नहीं चलने वाला... ऊपर वाले टेढ़ी नजर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब बड़ा खेल कर गए
एक केंद्रीय एजेंसी के साहब विदा होने से पहले बड़ा खेल कर गए। नवाबों के शहर में बैंक के जरिये अरबों रुपये विदेश भेजने और शेल कंपनियों का मकड़जाल बनाया। फिर रुपये वापस मंगाने के गुनहगारों को यूं बख्श कर फाइल क्लोज कर दी जैसे रियल एस्टेट वालों पर मेहरबानी की हो। उन्हें यह डर भी नहीं लगा कि दूसरी एजेंसी ने अरबों की संपत्ति जब्त की हैं तो आगे जवाब देना पड़ सकता है। सुना है कि उन्हें मेमसाहब को चुनाव लड़ाना है। जीतने पर तो सारे पुराने पाप धुल ही जाएंगे।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed