फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जालिम निकला फरहान: खाना भी न खाने दिया, बेरहमी से कुचला सिर; निकाह के तीन माह बाद दी पत्नी को खौफनाक मौत

Wed, 29 Jul 2026 07:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 07:30 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में तीन महीने पहले विधवा महिला से निकाह करने वाले युवक पर पत्नी की सिर कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घर में महिला का शव मिलने के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
husband brutally murdered his wife by crushing her head three months after their wedding
आगरा में पत्नी की बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
वैवाहिक वेबसाइट से रिश्ता होने के बाद दूसरा निकाह कर पति के साथ नगला पैमा (ताजगंज) में रह रही 35 वर्षीय उज्जमा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ससुर के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुर्गंध आने पर बेटे फरहान की हत्या का शक जताया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घर का ताला तोड़ा तो बहू का शव मिला। पति घर में नहीं मिला। कमरे में खून से सनी ईंट मिली। फर्श पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस का कहना है कि पति घटना के बाद से नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह हत्या कर भाग गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह पता की जा रही है।
 
husband brutally murdered his wife by crushing her head three months after their wedding
कमरे का दरवाजा तोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोल्हाई, ताजगंज निवासी अकबर अली उर्फ बब्बू का पीर कल्याणी में नॉनवेज रेस्तरां है। उन्होंने बताया कि मझला बेटा फरहान (40) रेस्तरां में ही काम करता है। साढ़े चार साल पहले बेटे का पहली पत्नी बुशरा से तलाक हो गया था। उसके दो बच्चे हैदर अली और रिजवान हैं। बुशरा दूसरे पति के साथ रहने लगी। बच्चे फरहान के पास ही उनके घर में रह रहे हैं।

husband brutally murdered his wife by crushing her head three months after their wedding
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल पहले फरहान ने बिहार की युवती से दूसरा निकाह किया था मगर वो छोड़कर चली गई। इसके बाद फरहान ने तीन महीने पहले झांसी के कोतवाली स्थित भैरो खिड़की निवासी उज्जमा से निकाह कर लिया। घर आकर जानकारी दी। वह नगला पैमा स्थित उनके पुश्तैनी घर में रह रहे थे। रविवार रात को फरहान पेट में दर्द बताकर जल्दी काम से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife by crushing her head three months after their wedding
घर में प्रवेश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को काम पर नहीं आया था। इस पर बब्बू को चिंता हुई। उन्होंने फोन मिलाया तो बंद आया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे वो बेटे को देखने के लिए घर पहुंचे मगर ताला लगा था। उन्होंने दो लोगों को दीवार फांदकर घर में भेजा। खिड़की से झांकने पर शव नजर आया। दुर्गंध भी आ रही थी। उन्हें लगा कि बेटे की हत्या कर बहू भाग गई है। कूलर और पंखे चल रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह 10 बजे फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी बुलाया।


 
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife by crushing her head three months after their wedding
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो फर्श पर उज्जमा का शव पड़ा था। पास ही खून से सनी ईंट थी। प्रथम दृष्टया उसके सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फरहान नहीं मिला। उसका मोबाइल बंद आया। पलंग पर उज्जमा का मोबाइल मिला। महिला के परिजन को सूचना दी। प्रथम दृष्टया उस पर ही हत्या का आरोप है। परिजन दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed