सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: When a woman leader took the power of khaki lightly

Suna Hai Kya: जब महिला नेत्री ने हल्के में ली खाकी की ताकत, भगवा दल में कुर्सी के लिए पद घटना भी मंजूर

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 21 May 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम यूपी में एक महिला नेत्री को खाकी की ताकत को हल्के में लेना भारी पड़ गया है। मैडम का बुरा वक्त आ गया और गजब किरकिरी हो गई। पढें, पावर कॉरिडोर के रोचक किस्से: 

Suna Hai Kya: When a woman leader took the power of khaki lightly
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम यूपी में एक महिला नेत्री को खाकी की ताकत को हल्के में लेना भारी पड़ गया है। मैडम का बुरा वक्त आ गया और गजब किरकिरी हो गई। वहीं, भगवा दल में होने वाले फेरबदल को लेकर नेताओं की धुकधुकी बढ़ी हुई है। पश्चिम के एक नेता भगवा दल में शामिल होने की तैयारी में हैं। इसके लिए बिसात बिछ चुकी है। पढ़ें ये रोचक किस्से: 


सम्मान में थाने के दर्शन
पश्चिमी उप्र की एक महिला नेत्री ने खाकी की ताकत को हल्के में ले लिया। किसी पीड़ित को इंसाफ दिलाने गई थीं और खुद ही थाने की यात्रा करनी पड़ गई। जिस अफसर से उनकी कहासुनी हुई, वह अपने प्रयोगों के लिए आंख का तारा बना है तो भला विपक्ष के नेता को भाव क्यों देगा? मैडम को लगा कि समर्थकों के साथ उनका जलवा अफसर के सामने काम करेगा। जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने का सरकार का आदेश भी है। बस इतना नहीं पता था कि कोई भी आदेश बिना अफसर की मर्जी के उसकी टेबल तक जाने में वक्त लगता है। इस बीच मैडम का बुरा वक्त आ गया और बिना वजह किरकिरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी बचे, पद घटना भी मंजूर
भगवा दल में बदलाव की आहट ने कई नेतागण का तनाव बढ़ा दिया है। दरअसल संगठन में बदलाव को लेकर अब निर्णायक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दस साल तक जलवा दिखा चुके पदाधिकारियों को बदलने की चर्चा जोरों पर है। लिहाजा संगठन के विभिन्न पदों पर वर्षों से कब्जा जमाए नेताजी लोगों की धुकधुकी बढ़ी हुई है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने तो नैतिकता के आधार पर खुद को संगठन के दायित्व से मुक्त करने की सहमति दे दी है लेकिन दो-तीन लोग इस जुगत में हैं कि बड़े पद से हटाकर छोटे पद पर ही समायोजन हो जाए ताकि दुकान चलती रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


भाजपा का थाम रहे दामन
पश्चिम के एक निर्दल जनप्रतिनिधि जल्द ही भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इसके लिए जरूरी राजनीतिक बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। वह भाजपा के कई नेताओं से मिल भी चुके हैं। सबकुछ यूं ही चला तो अगले माह जॉइनिंग की अनौपचारिक घोषणा भी हो सकती है। यह जनप्रतिनिधि नियम होने के बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें न बुलाए जाने से खुद को काफी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed