{"_id":"6a0eb35b13423a72ea04c306","slug":"crocodile-dragged-away-son-in-law-who-was-building-his-mother-in-law-funeral-pyre-along-saryu-river-in-gonda-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सरयू नदी किनारे सास की चिता बना रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, एसडीआरएफ तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सरयू नदी किनारे सास की चिता बना रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, एसडीआरएफ तलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
गोंडा में सरयू नदी किनारे सास की चिता बना रहे दामाद को मगरमच्छ खींच ले गया। एसडीआरएफ टीम ने उसकी तलाश में कई किलोमीटर जाल डालकर पानी को खंगाला। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सरयू नदी में युवक को तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के गोंडा में सरयू नदी किनारे चिता बनाते समय एक युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। गुरुवार को दूसरे दिन भी उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से नदी में कई किमी तक तलाश किया। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
बताते चलें कि डीहा गांव निवासी बाबूलाल वर्मा की बहू उर्मिला का अंतिम संस्कार करने परिवार के लोग सरयू नदी किनारे सोनौली मोहम्मदपुर स्थित उदयभान पाही घाट बुधवार को पहुंचे थे। उर्मिला के दामाद दीपक (30) निवासी ग्रेटर नोएडा भी पत्नी रेखा और चार वर्षीय बेटी के साथ गोंडा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे दीपक चिता सजाने की तैयारी कर रहा था। वह नदी किनारे खूंटा गाड़ने के बाद बैठ गया। तभी, अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने युवक को जबड़े में दबोच लिया और गहरे पानी में खींच ले गया। घाट पर मौजूद लोग शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़े, लेकिन तब तक वह नदी के भीतर जा चुका था।
Trending Videos
बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने नदी के कई हिस्सों में जाल डालकर और नावों के जरिए तलाश की। प्रशासन की ओर से नदी किनारे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।