{"_id":"6a0e88e2a6a73f6fd8057b9a","slug":"video-video-lkhapal-bharata-parakashha-gada-ma-kathara-para-pahaca-abhayaratha-sarakashha-kaugdha-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लेखपाल भर्ती परीक्षा: गोंडा में केंद्रों पर पहुंचें अभ्यर्थी, सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लेखपाल भर्ती परीक्षा: गोंडा में केंद्रों पर पहुंचें अभ्यर्थी, सुरक्षा कड़ी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबह से ही हलचल दिखाई दी। परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे रहे।
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर करीब पांच हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बॉयोमीट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है। आयोग की विशेष टीम द्वारा थंब इंप्रेशन सहित अन्य तकनीकी जांच भी की जा रही है, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
एलबीएस महाविद्यालय, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।