सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The crocodile dragged the son-in-law who was preparing the funeral pyre into the river.

Gonda : सास की चिता तैयार कर रहे युवक को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, देर रात तक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 21 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सार

अंतिम संस्कार के लिए वहां खड़े लोगों ने बताया कि मगरमच्छ ने दीपक का सिर अपने जबड़े में दबोच लिया था। मौजूद लोग शोर मचाते हुए नदी में कूदे लेकिन तब तक मगरमच्छ ओझिल हो चुका था।

The crocodile dragged the son-in-law who was preparing the funeral pyre into the river.
दीपक की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

उमरी बेगमगंज (गोंडा)। सरयू नदी के किनारे बुधवार को सास की चिता तैयार कर रहे गाजियाबाद निवासी दीपक को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। घटना इतनी अचानक हुई कि पास में खड़े रिश्तेदारों को उसे बचाने का मौका तक नहीं मिला। गोताखोर और वन विभाग की टीम ने नदी को खंगाला लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था। दीपक अपनी सास उर्मिला के अंतिम संस्कार के लिए गोंडा स्थित ससुराल आया था।


थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी बाबूलाल वर्मा की बहू उर्मिला कैंसर से पीड़ित थीं। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उर्मिला के पति लालचंद्र का पहले ही निधन हो चुका है। उर्मिला की बेटी रेखा की शादी करीब पांच वर्ष पहले ग्रेटर नोएडा के परी चौक सिग्मा-2 निवासी 30 वर्षीय दीपक से हुई थी। दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी रेखा और चार वर्षीय बेटी निक्की हैं। सास की मौत की सूचना मिलने पर दीपक पत्नी और बेटी के साथ मंगलवार देर रात गोंडा स्थित अपनी ससुराल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सोनौली मोहम्मदपुर स्थित उदयभान पाही के पास सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दोपहर करीब 12 बजे परिवार और रिश्तेदार शव लेकर घाट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक चिता तैयार करने के लिए नदी किनारे खूंटा गाड़ने के बाद तट पर खड़े थे। तभी अचानक नदी से बाहर निकला मगरमच्छ दीपक को पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos


अंतिम संस्कार के लिए वहां खड़े लोगों ने बताया कि मगरमच्छ ने दीपक का सिर अपने जबड़े में दबोच लिया था। मौजूद लोग शोर मचाते हुए नदी में कूदे लेकिन तब तक मगरमच्छ ओझिल हो चुका था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक को बचाने की कोशिश की गई, पर सब इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ में नहीं आया।

सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने स्थानीय नाविकों, गोताखोरों और वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान शुरू कराया। एसडीएम तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नाव की मदद से नदी के कई हिस्सों में तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed