{"_id":"6a0ec3b74dd4d7362c00e80d","slug":"video-gada-ma-aaga-ugal-raha-aasamana-rahata-ka-le-parashasana-alrata-mada-ma-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में आग उगल रहा आसमान, राहत के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में आग उगल रहा आसमान, राहत के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में
गोंडा में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढककर निकलते दिखे।
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 14 वॉटर कूलर लगाए गए हैं, जबकि 30 और वॉटर कूलर जल्द स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दो आरओ प्लांट और वाटर एटीएम भी लगाए जाने की तैयारी चल रही है।
डीएम ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में “कूल कॉर्नर” बनाए जाएंगे, जहां लोगों को ओआरएस और ठंडे पानी सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं अस्पतालों को हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। उधर, नगर पालिका की ओर से शहर के प्रमुख इलाकों में वाटर फॉगिंग कराई जा रही है, ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।