{"_id":"6a0ed1f268a393752f0980c6","slug":"video-gada-ma-ghara-ghara-pahacaga-janaganaena-tama-10-hajara-karama-jata-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, 10 हजार कर्मी जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, 10 हजार कर्मी जुटे
गोंडा में स्वगणना की प्रक्रिया के बाद अब गुरुवार से जनगणना प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का विवरण दर्ज करेंगे। इसके लिए जिलेभर में करीब 10 हजार कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक प्रगणक को 180 से 200 घरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में डोर-टू-डोर हाउस लिस्टिंग कराई जाएगी। प्रगणक परिवारों से आवश्यक जानकारी लेकर निर्धारित फार्म भरेंगे। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का जहां निवास होगा, उसकी गणना वहीं पर की जाएगी।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और प्रक्रिया में सहयोग करें। अधिकारियों के अनुसार जनगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।